Amethi Crime News: ऑपरेशन चक्रव्यूह, जायस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वांछित आरोपी गिरफ्तार
Amethi News: अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जायस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट के दो मामलों में वांछित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने उनके कब्जे से डंडे, लोहे की रॉड और सरिया बरामद किया, जबकि एक बलेनो कार को भी सीज कर दिया गया.
ADVERTISEMENT

Amethi Operation Chakravyuh
Amethi News: जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत जायस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में वांछित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार डंडे, एक लोहे की रॉड और एक सरिया बरामद किया है. इसके साथ ही एक बलेनो कार को भी एमवी एक्ट के तहत कब्जे में लिया गया है.
