Amethi Tehsil News: ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, तहसील परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल
Amethi News: अमेठी तहसील परिसर में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कथित रिश्वत मांगने और उसके बाद मारपीट होने का मामला चर्चा में है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है. अधिकारियों ने जांच के आदेश देते हुए दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
ADVERTISEMENT

Amethi Viral Video
Amethi News: तहसील परिसर में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके साथ यह दावा किया जा रहा है कि तहसील में काम कराने आए एक युवक से ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पैसे की मांग की गई.
