Amethi murder case: बुजुर्ग के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगी सात टीमें, शौच के लिए जाते समय हुई थी गोलीमार कर हत्या
Jagdishpur murder incident: अमेठी में 75 वर्षीय बुजुर्ग हीरालाल दुबे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है. पुलिस इसे सुनियोजित साजिश मानकर जांच कर रही है. एसओजी, सर्विलांस समेत सात टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.सूत्रों के अनुसार वारदात में सुपारी किलर और करीबी शख्स की भूमिका की आशंका है.
ADVERTISEMENT

Amethi crime news
Jagdishpur murder incident: अमेठी में सोमवार को सुबह शौच के लिए जा रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग की अज्ञाक्त बदमाशो ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देकर बदमाश हाइवे के रास्ते फरार हो गए. मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञाक्त बदमाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.
