लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने अब तक जारी कीं 5 लिस्ट, जानें कौन कहां से लड़ रहा चुनाव
UP की 80 सीट में से अब तक सपा 40 से ज्यादा पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सपा ने यूपी की 6 और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की.
ADVERTISEMENT

Up Political News: उत्तर प्रदेश की 80 सीट में से अब तक समाजवादी पार्टी (सपा) 40 से ज्यादा पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. बता दें कि 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सपा ने यूपी की 6 और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. सपा सपा ने इस लिस्ट में जिन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं उनमें- आजमगढ़, गौतम बुद्ध नगर, मिश्रिख, सुल्तानपुर, इटावा, जालौन, आजमगढ़ शामिल हैं. इन 6 सीटों में आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है.
