Pushpendra Saroj Kaushambi Election Result 2024: कौशांबी सीट से सपा के पुष्पेंद्र सरोज ने भाजपा के विनोद कुमार सोनकर पर दर्ज की बड़ी जीत
Kaushambi Vinod Sonkar BJP Kaushambi Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: कौशांबी लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सामने आ चुके हैं. सपा के पुष्पेंद्र सरोज ने भाजपा के विनोद कुमार सोनकर के शिकस्त दे दिया है. 2019 में बीजेपी से विनोद सोनकर ने इस सीट पर सपा के पुष्पेंद्र सरोज को शिकस्त दी थी.
ADVERTISEMENT

Picture Vinod Sonkar & Pushpendra Saroj
Kaushambi Vinod Sonkar BJP Kaushambi Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: कौशांबी में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. कौशांबी सीट से सपा के पुष्पेंद्र सरोज ने भाजपा विनोद सोनकर को 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. आपको बता दें कि इस लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में विनोद सोनकर ने इंद्रजीत सरोज को हराया था.
Kaushambi Lok Sabha Election 2024 Result
पार्टी | कैंडिडेट | वोट |
सपा | पुष्पेंद्र सरोज | 509787 |
भाजपा | विनोद सोनकर | 405843 |
बसपा | शुभ नारायण | 55858 |
बहुमत | 103944 |
यह भी पढ़ें...
कैसे थे 2019 के चुनावी नतीजे?
2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी से विनोद सोनकर ने इस सीट पर सपा के इंद्रजीत सरोज 38 हज़ार के करीब वोटों के अंतर से हराया था. विनोद सोनकर को 3,83,009 वोट मिले थे, जबकि इंद्रजीत सरोज को 3,44,287 वोट मिले थे. हालांकि 2014 में यहां से भाजपा के विनोद कुमार सोनकर ने सपा के शैलेंद्र कुमार को हरा दिया था. तब विनोद कुमार सोनकर को 3,31,724 और शैलेंद्र कुमार को 2,88,824वोट मिले थे .