बुलंदशहर: ‘मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने सात लोगों पर हमला किया’, दो की मौत
बुलंदशहर के माजरा गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति ने सोमवार को फावड़े से हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी और…
ADVERTISEMENT
बुलंदशहर के माजरा गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति ने सोमवार को फावड़े से हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी और पांच अन्य को घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस उप महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति फावड़ा लेकर अपने घर से निकला और पीड़ितों पर बेवजह हमला किया. उन्होंने कहा कि पीड़ितों में से दो की मौत हो गई, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है.
पुलिस ने कहा कि अपराध के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
यह भी पढ़ें...
ADVERTISEMENT
जिला अस्पताल पहुंचे संतोष कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उप महानिरीक्षक ने बताया, “आरोपी का घायलों से कोई विवाद नहीं था, सब अलग-अलग घर के हैं.”
(भाषा के इनपुट्स के साथ)
ADVERTISEMENT
बुलंदशहर: मां की हत्या, पिता को घायल करने के आरोप में शख्स हिरासत में
ADVERTISEMENT
आगरा में CM योगी ने सपा-कांग्रेस को लिया निशाने पर, लगाया देश के खिलाफ साजिश का आरोप
यूपी तक
· 25 Apr 2024, 06:17 PM
ADVERTISEMENT