पवन सिंह की बनने जा रही बायोपिक, फिल्म में दिखेगी अक्षरा से अफेयर और ज्योति से शादी तक की पूरी कहानी?
Pawan Singh Biopic: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की बायोपिक पर काम शुरू हो गया है. उनके पैतृक गांव जोखरी में शूटिंग के दौरान फैंस की भारी भीड़ उमड़ी. फिल्म में उनके संघर्ष, सफलता और निजी जीवन से जुड़े चर्चित पहलुओं को दिखाए जाने की चर्चा है.
ADVERTISEMENT

Akshara, Pawan and Jyoti Singh
Pawan Singh Biopic: भोजपुरी सिनेमा के सबसे पॉपुलर एक्टर और सिंगर पवन सिंह की जिंदगी अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. गरीबी, स्ट्रगल, अनगिनत विवाद, अपार सफलता और फिर सुपरस्टार बनने की कहानी को समेटे उनकी बायोपिक पर काम शुरू हो चुका है. खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग पवन सिंह के पैतृक गांव जोखरी में शुरू हुई है और खुद पवन सिंह भी इस दौरान गांव में ही मौजूद हैं. अपने चहेते स्टार को करीब से देखने के लिए उनके गांव में हजारों प्रशंसकों और ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा है जिससे पूरे इलाके का माहौल उत्सव में बदल गया है.
