UPTak Baithak Logo

MLC का टिकट मिलने के बाद जिस गाड़ी में नामांकन दाखिल करने पहुंचे पवन सिंह उसकी कीमत जान चौंक जाएंगे

Pawan Singh Car: बिहार एमएलसी चुनाव नामांकन के दौरान पवन सिंह अपनी करीब 2.5 करोड़ रुपये की लग्जरी टोयोटा लैंड क्रूजर से विधानसभा पहुंचे. उनकी एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी, जबकि एनडीए नेताओं की मौजूदगी से नामांकन स्थल पर राजनीतिक माहौल गर्म रहा.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh Car
Pawan Singh Car
social share
google news

Pawan Singh Car: बिहार विधान परिषद यानी MLC चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन 8 जून को पटना स्थित विधानसभा परिसर में भारी सियासी गहमागहमी देखने को मिली. नामांकन के अंतिम दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने एकजुटता दिखाते हुए जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया जिसके आगे महागठबंधन खेमे में अपेक्षाकृत सन्नाटा पसरा नजर आया. इस दौरान सबसे ज्यादा लाइमलाइट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और बीजेपी उम्मीदवार के साथ-साथ भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने बटोरी. दोनों ही दिग्गजों ने दिग्गजों की मौजूदगी में अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं.