लेटेस्ट न्यूज़

UP में नारी सुरक्षा के सवाल पर महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी का जवाब सुन चौंक जाएंगे आप

ADVERTISEMENT

लखनऊ. प्रदेश महिला सुरक्षा का दावा करने वाली योगी सरकार में बैठे जिम्मेदार ने ही सुरक्षा के सवाल पर बेहद चौंकाने वाला जवाब दिया है.…

social share
Google CTA

लखनऊ. प्रदेश महिला सुरक्षा का दावा करने वाली योगी सरकार में बैठे जिम्मेदार ने ही सुरक्षा के सवाल पर बेहद चौंकाने वाला जवाब दिया है. हम बात कर रहे हैं प्रदेश की महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी की. जब उनसे पूछा गया कि ललितपुर में थाने की भीतर दुष्कर्म किया गया तो उन्होंने कहा- मैं अपने जिलों की बात करूंगी, दूसरों की नहीं.

महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी से जब पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि मैं सिर्फ अपने जिलों की बात करूंगी. अब ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

बड़ी बात ये है कि एक तरफ़ तो राज्य व केंद्र सरकार महिलाओं को लेकर तरह-तरह के वादे करती है तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं की समस्याओं से निजात दिलाने वाली राज्य सरकार की महिला आयोग की सदस्य को प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की जानकारी ही नही है.

जब मीना कुमारी से ललितपुर रेप केस से जुड़ा सवाल पूछा गया तो वो बोलीं…..मैं अपने जिलों की बात करूंगी. मैं सदस्य हूं पर मुझे पूरी बात पता होनी चाहए तभी तो जवाब दूंगी. ललितपुर में थाने के अंदर पुलिसकर्मियों दृवारा नंगा करके पीटने के सवाल पर मीना कुमारी ने कहा…. ऐसा नहीं है.. नंगा करके कौन मार देगा पुलिस वाला.

वीडियो में सुनिए महिला आयोग की अध्यक्ष मीना कुमारी का चौंकाने वाला जवाब..