लेटेस्ट न्यूज़

Viral : महीनों से अफसरों के आगे पीछे घुम रहा था बुजुर्ग विकलांग, जब CDO की नजर पड़ी..

Viral : महीनों से अफसरों के आगे पीछे घुम रहा था बुजुर्ग विकलांग, जब CDO की नजर पड़ी..

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं. इस बीच कानपुर देहात की सीडीओ सौम्या की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक दिव्यांग बुजुर्ग सड़क पर बैठा है और उसके बराबर में सौम्या पांडेय बैठी नजर आ रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार, सौम्या पांडेय अपने कार्यालय से लौट रही थीं, तभी उन्हें सड़क पर एक दिव्यांग बुजुर्ग बैठा नजर आया. इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और मौके पर जाकर बुजुर्ग से बात की. इस दौरान सीडीओ ने दिव्यांग बुजुर्ग की पीड़ा सुनी और अधिकारियों को हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया. वहीं, इस दौरान इस वाकया की किसी ने तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जो अब वायरल हो रही है.