UPTak Baithak Logo

Saharanpur: शोएब को पुलिस उठा ले गई , फिर उसकी मौत की खबर आई.

ADVERTISEMENT

Saharanpur: शोएब को पुलिस उठा ले गई , फिर उसकी मौत की खबर आई.

social share
Google CTA

सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी पुलिस पर कस्टडी में लिए गए युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. दरअसल, माल्ही का रहने वाला अवेश नामक युवक कई दिन पहले लापता हो गया था, जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस शक के आधार पर लापता युवक अवेश के छोटे भाई शोएब को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई. पुलिसवालों के द्वारा शोयब को ले जाने के लगभग 4-5 घंटे के बाद परिजनों के पास पुलिस का कॉल आया कि बेटा नहर में कूद गया है, जिसके बाद परिवार के साथ साथ पूरे गांव में कोहराम मच गया. एक बेटा तो पहले से ही लापता था और दूसरे बेटा भी चला गया , ऐसे में परिवार वालों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है