लेटेस्ट न्यूज़

Basti News: 15 लाख पर जूता सुखा रहे हैं सरकारी कर्मचारी!

ADVERTISEMENT

Basti News: 15 लाख पर जूता सुखा रहे हैं सरकारी कर्मचारी!

social share
Google CTA

कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य महानिदेशालय से आई करीब 15 लाख की नई एंबुलेंस विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से खड़े-खड़े कबाड़ हो गई. यह एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस था, मगर उदासीनता का आलम इस कदर कि शासन की तरफ से इस एंबुलेंस का न तो पंजीकरण कराया गया और न ही एएलएस यानी एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से ही इसे जोड़ने के लिए बजट और सामान ही भेजा गया. वहीं जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि पंजीकरण न होने के कारण इस एंबुलेंस का कोई प्रयोग नहीं हो पा रहा है. करीब तीन साल पूर्व स्वास्थ्य निदेशालय से एक एंबुलेंस बस्ती स्वास्थ्य महकमे को भेजी गई थी. उस समय यह कहा गया था कि इसको भेजी गई थी. उस समय यह कहा गया था कि इस एंबुलेंस में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम लगाया जाएगा और इसे 108 के बजाय डायरेक्ट स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ अपने स्तर से जरूरतमंद को उपलब्ध करवाएंगे.