Encounter Update: आधी रात पुलिस ने आसिफ और अंसार को जंगल में गोली मार दी…
ADVERTISEMENT
Encounter Update: आधी रात पुलिस ने आसिफ और अंसार को जंगल में गोली मार दी…
एटा में पुलिस और गौ तस्कर के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. एटा कोतवाली देहात के मरथरा चौकी के अंतर्गत जंगल के पास पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई. एक तरफ दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी तो वहीं दूसरी तरफ एक सिपाही भी घायल बताया जा रहा है.
