Point Blank: केमिकल फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका, धमाके के पीछे की वजह जानकर रह जाएंगे दंग!
ADVERTISEMENT
Point Blank: केमिकल फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका, धमाके के पीछे की वजह जानकर रह जाएंगे दंग!
बुलंदशहर में एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. धमाका इतना तेज था कि उसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में मारे गए चारों लोग फैक्ट्री में बतौर मजदूर काम करते थे. तेज धमाके की वजह से आस-पास के मकानों के खिड़की-दरवाजे टूटने की भी खबर है. स धमाके की वजह से मृतकों के शरीर के चिथड़े उड़ गए. शव के कई टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे पड़े हुए थे.
