IPS Anirudh Singh : आखिरकार वायरल वीडियो से चर्चा में आए अनिरुद्ध सिंह को मिली तैनाती लेकिन पत्नी..
ADVERTISEMENT
IPS Anirudh Singh : आखिरकार वायरल वीडियो से चर्चा में आए अनिरुद्ध सिंह को मिली तैनाती लेकिन पत्नी..
वाराणसी के एक स्कूल संचालक से घूस मांगने के आरोपों में फंसे आईपीएस अनिरुद्ध सिंह को नई तैनाती आखिरकार मिल ही गई है.. मेरठ के एसपी (ग्रामीण) रहे अनिरुद्ध सिंह को सरकार ने सीबीसीआईडी में एडिशनल एसपी बनाया है. अनिरुद्ध सिंह के साथ उनकी आईपीएस पत्नी आरती सिंह का भी तबादला किया गया है. वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल डीसीपी के पद पर तैनात आरती सिंह को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है. वहीं, कानपुर से एडिशनल डीसीपी अंकिता शर्मा को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तबादला कर दिया गया है..

