इटावा स्टेशन पर दिखी संघर्ष की तस्वीर, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचे युवाओं की संघर्षभरी कहानी आई सामने
ADVERTISEMENT
UP Police Recruitment Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान इटावा रेलवे स्टेशन पर दूर-दराज से आए अभ्यर्थी ट्रेन और परीक्षा केंद्र के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर रात बिताते नजर आए. कई छात्रों ने दूर सेंटर मिलने की समस्या बताई, लेकिन पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा और परिवार का सपना पूरा करने का उनका हौसला बरकरार दिखा.
UP Police Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही लाखों युवाओं का सपना भी जुड़ा हुआ है. इटावा रेलवे स्टेशन पर ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला, जहां दूर-दराज जिलों और दूसरे राज्यों से आए अभ्यर्थी प्लेटफॉर्म पर रात बिताते नजर आए. कोई ट्रेन का इंतजार कर रहा था तो कोई अगले दिन परीक्षा केंद्र जाने की तैयारी में था. प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बड़ी संख्या में छात्र बैठे और लेटे दिखाई दिए. कई अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्र काफी दूर दिए गए हैं, जिससे यात्रा और ठहरने में परेशानी हो रही है.
