यूपी के इस शहर में 46 डिग्री का टॉर्चर, जून के महीने में गर्मी ने लोगों को किया बेहाल
Uttar Prdaesh Weather News: जून का दूसरा सप्ताह चल रहा है और मई के आखिरी सप्ताह से ही लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस…
ADVERTISEMENT

Uttar Prdaesh Weather News: जून का दूसरा सप्ताह चल रहा है और मई के आखिरी सप्ताह से ही लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग अब त्राहिमाम करने लगे हैं. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पिछले पिछले हफ्ते से भीषण गर्मी पड़ रही है. लोगों को गर्मी और तेज धूप परेशान कर रही है. सूबे में गर्मी का यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अगर हम तापमान की बात करें तो यूपी के कई जिलों में पारा लगातार 43 डिग्री के पार चल रहा है. वहीं संगम नगरी प्रयागराज में गर्मी ने एक अलग ही रिकॉर्ड बना डाला है.









