UP Weather Update: यूपी में अगले 3 दिनों तक बरसेगी आग… मौसम विभाग ने आज इन जिलों में जारी किया रेड अलर्ट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. IMD ने कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जहां लू और हीटवेव का गंभीर असर देखने को मिलेगा.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. राज्य में इस समय कोई भी सक्रिय मौसम सिस्टम न होने की वजह से आसमान पूरी तरह साफ है, जिससे सूरज की सीधी किरणें धरती को भट्टी की तरह तपा रही हैं. इसके साथ ही मध्य भारत के ऊपर बने एंटी-साइक्लोन और राज्य के दक्षिणी हिस्से से आ रही सूखी पछुआ हवाओं ने आग में घी का काम किया है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 24 मई को प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. आज दिन में जहां चुभती हुई खतरनाक लू चलेगी, वहीं कई जिलों में रातें भी बेहद गर्म और बेचैन करने वाली होंगी.