UPTak Baithak Logo

कल का मौसम 10 जून: यूपी में सुबह सताएगी धूप और शाम होते ही बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान को लेकर आया IMD का अलर्ट

UP Weather 10 June 2026: उत्तर प्रदेश में 10 जून से मौसम करवट लेने वाला है. एक ओर कई जिलों में भीषण लू का असर रहेगा, तो दूसरी ओर तेज आंधी, बिजली चमकने और बारिश की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
google news

UP Weather 10 June 2026: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 10 जून 2026 से राज्य के कई हिस्सों में लू के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान और मेघगर्जन के साथ बारिश की शुरुआत होने की संभावना है. यूपी में प्री-मानसून की एंट्री होती नजर आ रही है.