UP Police Recruitment: इस तारीख को मिलेंगे DV-PST के लिए एडमिट कार्ड, दिक्कत आने पर करें ये काम
UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती में 26 दिसंबर से दस्तावेज़ सत्यापन और फिजिकल टेस्ट शुरू होंगे. जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड और हेल्पलाइन की जानकारी.
ADVERTISEMENT

UP Police DV AND PST Exam Date
UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा के अगले चरण की तारीखों की घोषणा कर दी है. 26 दिसंबर से दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test - PST) की प्रक्रिया शुरू होगी. मालूम हो कि इस भर्ती के माध्यम से 60,244 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जा रहा है.









