लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहराया जाएगा ध्वज... विवाह पंचमी पर 25 नवंबर को अयोध्या में क्या होगा?

25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या के राम मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे. यह ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह सभी सात शिखरों पर पहली बार भगवा झंडा फहराने का अवसर होगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर एक ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो रहा है. 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के मुख्य 161 फुट ऊंचे शिखर पर भव्य तिरंगा ध्वजारोहण करेंगे. बता दें कि इस दिन मंदिर के सभी सात शिखरों पर पहली बार भगवा झंडा लहराता दिखाई देगा. मंदिर ट्रस्ट और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी आयोजन की हर तैयारी पर नजर रख रहे हैं.