UPTak Baithak Logo

बुंदेलखंड के इस नए फोरलेन हाईवे से UP-MP की बदलेगी तस्वीर, छतरपुर, झांसी से कानपुर तक कई जिलों की चमकी किस्मत

UP New Highway: बुंदेलखंड को बड़ी सौगात देते हुए NHAI ने NH-934 के 42.3 किमी लंबे सागर-मोहारी खंड को फोरलेन में विकसित किया है. यह कॉरिडोर भोपाल-कानपुर मार्ग का अहम हिस्सा है, जिससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sagar-Mohari Highway: बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने और यातायात को बेहतर बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) नया तोहफा देने जा रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग 934 (NH-934) के सागर-मोहारी खंड को अब शानदार फोरलेन में बदल दिया गया है. 42.3 किलोमीटर लंबा यह नया हाईवे न केवल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच के यातायात को मजबूत करेगा, बल्कि इलाके की तस्वीर बदलने में भी अहम भूमिका निभाएगा.