खान सर को मिल गई कोर्ट से बड़ी राहत, क्या फिर से शुरू होगी उनकी स्पेशल कोचिंग क्लास?
Khan Sir Latest Update: खान सर को पटना कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने 10 जून तक उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी. वकील के अनुसार अब वे कोचिंग चलाने, पढ़ाने और पुलिस जांच में सहयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं.
ADVERTISEMENT

Khan Sir
Khan Sir Latest Update:पटना में दो दिग्गज शिक्षकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई के बाद कानूनी शिकंजे में फंसे 'खान ग्लोबल स्टडीज' के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर को अदालत से बड़ी राहत मिली है. पटना के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपेश देव की अदालत ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है. इस फैसले के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या खान सर अब पहले की तरह कोचिंग में क्लास ले पाएंगे? उनके अधिवक्ता के मुताबिक, अब खान सर न केवल पुलिस के सामने आएंगे बल्कि जांच में पूरा सहयोग भी करेंगे और वह अपनी कोचिंग चलाने के लिए स्वतंत्र हैं.
