जालौन का हिमांशु अपनी बहन संग स्कूटी पर था, अचानक ऐसा क्या हुआ कि इंस्पेक्टर शिव प्रसाद दुबे उसपर टूट पड़े?
UP News: यूपी के जालौन में पुलिसकर्मी शिव प्रसाद दुबे की गजब दबंगई सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक पुलिसकर्मी की दबंगई सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. पुलिसकर्मी ने जिस तरह से दबंगई की है, उसने अब जालौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल जालौन में एक इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार युवक के साथ मारपीट की. इंस्पेक्टर ने युवक को जमीन पर पटक दिया और उसके साथ बेरहमी की. इससे पहले पुलिसकर्मी ने अपनी कार से स्कूटी सवार को टक्कर भी मारी.