UPTak Baithak Logo

Photos: हीरोइन बनाने की बात बोल हिंदू मॉडल लड़की को मुंबई ले गया वासिल... 10 साल तक किया रेप, 3 बार कराया गर्भपात

Meerut Love Jihad Case: मेरठ की एक हिंदू मॉडल ने वासिल नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर 10 साल तक शोषण करने, तीन बार गर्भपात कराने, 50-60 लाख रुपये लेने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

मेरठ के सरधना क्षेत्र की रहने वाली एक हिंदु मॉडल ने मुस्लिम युवक वासिल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है की मॉडलिंग और फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना दिखाकर उसे पहले दिल्ली और फिर मुंबई ले जाया गया. वहां शादी का भरोसा देकर करीब 10 वर्षों तक उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया गया. पीड़िता ने पुरे मामले को सुनियोजित साजिश बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई.

2

2/7

पीड़िता के मुताबिक, साल 2015 में मॉडलिंग के दौरान उसकी मुलाकात वासिल से हुई थी. आरोप है कि वासिल ने खुद को मददगार बताते हुए उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा किया. युवती का कहना है कि इसी भरोसे पर उसने आरोपी के साथ संबंध बनाए. बाद में दोनों मुंबई में साथ रहने लगे, लेकिन शादी की बात हर बार टाल दी गई.
 

3

3/7

महिला ने आरोप लगाया है कि रिश्ते के दौरान वह कई बार गर्भवती हुई, लेकिन हर बार शादी का भरोसा देकर गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया गया. पीड़िता का दावा है कि आरोपी और उसके परिवार ने समाज में बदनामी का डर दिखाकर तीन बार गर्भपात करवाया. युवती का कहना है कि वह शादी की उम्मीद में सब कुछ सहती रही, लेकिन उसे सिर्फ धोखा मिला.
 

4

4/7

मॉडल का आरोप है की मॉडलिंग और अन्य कामों से जो भी कमाई हुई उसका बड़ा हिस्सा वासिल और उसकर परिवार पर खर्च होता रहा. उसने दावा किया कि वर्षों के दौरान उससे करीब 50  से 60 लाख रुपए लिए गए. पीड़िता का कहना है कि उसने भरोसे में आकर आर्थिक मदद की लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी की गई है. 
 

5

5/7

युवती के अनुसार, मई 2026 में जब वह आरोपी के घर पहुंची और कुछ दिनों तक वहां रही, तब मोहल्ले के लोगों से उसे चौंकाने वाली जानकारी मिली. उसे पता चला कि वासिल की शादी पहले ही किसी अन्य युवती से हो चुकी है. इस बात का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.
 

6

6/7

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब उसने शादी की बात की तो आरोपी पक्ष ने धर्म का मुद्दा उठाया. आरोप है कि उससे कहा गया कि हिंदू होने की वजह से शादी संभव नहीं है और यदि वह धर्म परिवर्तन कर ले तो शादी हो सकती है. युवती ने इसे लव जिहाद की साजिश बताते हुए आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
 

7

7/7

मामले की शिकायत मिलने के बाद सरधना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की तहरीर के आधार पर सभी आरोपों की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे कि कानूनी कार्रवाई कि जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है. 

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)