Jaya Kishori Traditional Look: जया किशोरी के पास है गजब का सूट कलेक्शन, सिंपल लुक में भी दिखती हैं सबसे ज्यादा खूबसूरत
Jaya Kishori Traditional Look: कथावाचक जया किशोरी अपनी आध्यात्मिक कथाओं के साथ-साथ सादगी भरे फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. उनके पास खूबसूरत अनारकली, चिकनकारी, शरारा, कॉटन और बनारसी दुपट्टों वाले सूट्स का शानदार कलेक्शन है. सिंपल लुक, मिनिमल मेकअप और एलीगेंट स्टाइल की वजह से जया किशोरी के एथनिक आउटफिट्स महिलाओं और युवतियों के लिए फैशन इंस्पिरेशन बन चुके हैं. तस्वीरों में देखें उनके सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश सूट लुक्स.
ADVERTISEMENT

1/8
कथावाचक जया किशोरी न सिर्फ अपनी कथाओं से लोगों का दिल जीतती हैं बल्कि उनके भजनों को भी सब खूब प्यार देते हैं. जया किशोरी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कमाल के सूट कलेक्शन को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. ऐसे में हम आपको जया किशोरी के शानदार एथनिक कलेक्शन की तस्वीरें दिखाएंगे.

2/8
जया किशोरी का ड्रेसिंग सेंस शुरू से ही बेहद सिंपल रहा है. वह ट्रेंड के पीछे भागने के बजाय अपनी पर्सनालिटी के हिसाब से कपड़े चुनती हैं. यही कारण है कि उनके अलग अलग सूट लुक्स भी एक दूसरे से अलग होते हुए भी एक जैसी सादगी दिखाते हैं.

3/8
इस तस्वीर में जया किशोरी एक खूबसूरत पेस्टल पिंक रंग के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं जिस पर हल्के धागे की कढ़ाई की गई है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है. जया किशोरी का ये लुक क्लासी लग रहा है. मिनिमल मेकअप और छोटे ईयररिंग्स के साथ उन्होंने इस लुक को पूरा किया है.

4/8
यहां जया किशोरी सफेद रंग की चिकनकारी स्ट्रेट सूट में नजर आ रही हैं. जया किशोरी के वॉर्डरोब में सफेद और ऑफ-व्हाइट सूट्स का बेहतरीन कलेक्शन है. इस लुक में सफेद चिकनकारी सूट के साथ उनका सौम्य व्यवहार उनके प्रशंसकों का दिल जीत रहा है.

5/8
बात करें इस लुक की तो जया किशोरी इसमें ब्राइट येलो रंग की कुर्ती-प्लाजो सेट में नजर आ रही हैं जिस पर गोटा-पट्टी का खूबसूरत बॉर्डर वर्क है. जया किशोरी का ये सूट फेस्टिव वाइब्स के लिए परफेक्ट है.

6/8
अगर आप अपने लुक को थोड़ा खास बनाना चाहते हैं तो जया किशोरी का यह स्टाइल एकदम बेस्ट है. एक सिंपल और प्लेन सूट को उन्होंने हैवी बनारसी दुपट्टे के साथ पेयर किया है जो उनके पूरे लुक को एकदम रॉयल और ट्रेडिशनल टच दे रहा है.

7/8
एथनिक वियर में एक्सपेरिमेंट करते हुए जया किशोरी इस पीच कलर के शरारा सूट में बेहद प्यारी लग रही हैं. आजकल की लड़कियों के लिए यह लुक काफी ट्रेंडी और कंफर्टेबल है, जिसे किसी भी पारिवारिक फंक्शन में आसानी से कैरी किया जा सकता है.

8/8
जया किशोरी न सिर्फ हैवी बल्कि सिंपल और कंफर्टेबल सूट्स में भी तस्वीरें शेयर करती हैं. इस लाइट ग्रीन कॉटन प्रिंटेड सूट में उनका लुक समर वियर और डेली रूटीन के लिए परफेक्ट है. यह दिखाता है कि सादगी को कैसे सलीके से कैरी किया जाता है.
