UP Police Bharti Exam 2026: उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा,एसएसपी अभिनंदन का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सहारनपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. एसएसपी अभिनंदन ने परीक्षा केंद्रों और कोषागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को सतर्कता बरतने और किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

Saharanpur Police Alert

Saharanpur Police Alert

Newzo

• 10:39 AM • 09 Jun 2026

follow google news

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात के साथ कोषागार एवं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया.

यह भी पढ़ें...

निरीक्षण के दौरान एसएसपी अभिनंदन ने जे.वी. जैन कॉलेज तथा गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, स्ट्रांग रूम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें तथा परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखें.

निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की जांच व्यवस्था, प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा प्रबंध, परीक्षा कक्षों में निगरानी व्यवस्था तथा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा संबंधी इंतजामों की भी समीक्षा की गई.अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा परीक्षा के दौरानकानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाए.

सहारनपुर पुलिस द्वारा भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. पुलिस प्रशासन लगातार परीक्षा केंद्रों और कोषागार पर निगरानी बनाए हुए है ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.