थप्पड़ मारे, मुक्के जड़े और कॉलर पकड़कर खूब झकझोरा..., सहारनपुर में गुलफिशान ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते बुजुर्ग पिता की बेरहमी से की पिटाई

Saharanpur Father Assault News: सहारनपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक पर अपने ही बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है.

Saharanpur Father Assault News

Saharanpur Father Assault News

यूपी तक

• 01:17 PM • 09 Jun 2026

follow google news

Saharanpur Family Dispute News: सहारनपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक पर अपने ही बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है.

यह भी पढ़ें...

यह मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित मानकमऊ गांव का है, जहां पारिवारिक संपत्ति को लेकर हुए विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. आरोप है कि गुलफिशान नामक युवक ने अपने बुजुर्ग और असहाय पिता तहसीन के साथ मारपीट की. घटना इतनी गंभीर थी कि इसकी पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

थप्पड़ मारे और मुक्के भी जड़े

वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में आरोपी गुलफिशान अपने बुजुर्ग पिता तहसीन के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है. फुटेज में देखा जा सकता है कि उसने पहले अपने पिता को थप्पड़ मारा और फिर उन पर मुक्के बरसाए. आरोप है कि इसके बाद भी वह नहीं रुका और अपने बुजुर्ग पिता का कॉलर पकड़कर उन्हें जोर-जोर से झकझोरने लगा. यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया

बुजुर्ग पिता के साथ हुई इस घटना को लेकर गांव में लोगों के बीच नाराजगी देखने को मिली. वीडियो वायरल होने के बाद कुतुबशेर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया. थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी ने बताया कि शुरुआती जांच में विवाद की वजह पारिवारिक संपत्ति का मामला सामने आ रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मानसिक स्थिति ठीक न होने का दावा

मामले की जांच के दौरान आरोपी के परिवार की ओर से भी अलग पक्ष सामने आया है. परिजनों का दावा है कि गुलफिशान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. हालांकि, पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो समेत सभी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो तथ्य और सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.