3 बार गर्भपात, 10 साल रेप किया, 60 लाख की ठगी..., हीरोइन बनाने के नाम पर हिंदू मॉडल को मुस्लिम लड़के वासिल ने दिल्ली से मुंबई ले जाकर किया गंदा काम!

Saradhana Model Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र की एक हिंदू मॉडल ने मुस्लिम युवक वासिल पर शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है.

Meerut Love Jihad Case

Meerut Love Jihad Case

उस्मान चौधरी

09 Jun 2026 (अपडेटेड: 09 Jun 2026, 11:36 AM)

follow google news

Meerut Love Jihad Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र की एक हिंदू मॉडल ने मुस्लिम युवक वासिल पर शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसे मॉडलिंग का सपना दिखाकर मुंबई ले जाकर संबंध बनाए और लगभग 50–60 लाख रुपये भी लिए. युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और तीन बार गर्भपात कराया गया. साथ ही युवक और उसके परिवार पर लव जिहाद की साजिश का आरोप लगाते हुए उसने सरधना थाने में शिकायत दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

शादी का झांसा देकर 3 बार गर्भपात कराया

पीड़िता आजाद नगर सरधना की रहने वाली, उसने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि साल 2015 में वह मॉडलिंग के लिए दिल्ली और फिर मुंबई गई थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात सरधना निवासी वासिल से हुई, जो मॉडलिंग के क्षेत्र में काम करता था. आरोप है कि वासिल ने उसे एक्टर बनाने का सपना दिखाकर नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता के अनुसार साल 2016 से दोनों मुंबई में साथ रहने लगे, जहां उसकी मॉडलिंग से हुई कमाई का बड़ा हिस्सा वासिल और उसके परिवार पर खर्च होता रहा. साल 2017 में गर्भवती होने पर उसने शादी का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी और उसके परिवार ने समाज में बदनामी का डर दिखाकर गर्भपात कराने को मजबूर किया. आरोप है कि शादी का झांसा देकर उससे तीन बार गर्भपात कराया गया.


60 लाख रुपये ठग लिए

महिला का कहना है कि वह वर्षों तक आरोपी और उसके परिवार पर भरोसा करती रही और अपनी कमाई भी उन्हें देती रही. आरोप है कि इस दौरान उससे करीब 50–60 लाख रुपये लिए गए. पीड़िता के अनुसार 21 मई 2026 को वह आरोपी के घर गई और लगभग 15 दिन वहीं रही. इसी दौरान मोहल्ले के लोगों से उसे पता चला कि वासिल की शादी पहले ही मेहविश नाम की युवती से हो चुकी है. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.

मॉडलिंग के लिए सरधना से मुंबई गई थी

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष ने कहा कि वह हिंदू धर्म से है, इसलिए उससे शादी नहीं की जा सकती थी. यदि वह धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लेती तो शादी संभव हो सकती थी. पीड़िता ने इसे लव जिहाद की साजिश बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि थाना सरधना में एक तहरीर मिली है, जिसमें युवती ने बताया कि 2015 में वह मॉडलिंग के लिए सरधना से मुंबई गई थी. वहीं उसकी मुलाकात सरधना निवासी वासिल पुत्र यामीन से हुई, जहां शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए और पैसे भी लिए गए. एसपी के अनुसार शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.