Budh Nakshatra Parivartan 2026: पुनर्वसु नक्षत्र में बुध करेंगे प्रवेश, जून से अगस्त तक इन राशियों को मिलेगा खूब पैसा

यूपी तक

• 09:40 AM • 09 Jun 2026

11 जून 2026 को बुध ग्रह आर्द्रा नक्षत्र से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. खासतौर पर कुछ राशि वालों के लिए यह समय करियर, धन लाभ, पारिवारिक सुख और नए अवसर लेकर आ सकता है.

follow google news
1

1/8

|

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुद्धि, तर्कशक्ति, संवाद और व्यापार के कारक ग्रह बुध 11 जून 2026, गुरुवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं. इस बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है.
 

2

2/8

|

बुध देव राहु के स्वामित्व वाले आर्द्रा नक्षत्र से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. पुनर्वसु को आकाश मंडल का सातवां नक्षत्र माना जाता है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. गुरु के प्रभाव वाले इस नक्षत्र में बुध का प्रवेश ज्ञान, समझदारी और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला माना जाता है.
 

3

3/8

|

इस बार बुध का यह गोचर काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि वे 8 अगस्त 2026 तक पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे. इस दौरान बुध की चाल में वक्री और मार्गी परिवर्तन भी देखने को मिलेगा, जिससे अलग-अलग समय पर प्रभावों में बदलाव आ सकता है.
 

4

4/8

|

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. धन आने के नए रास्ते खुल सकते हैं और रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है. परिवार के साथ यात्रा के योग बनेंगे, वहीं पैतृक संपत्ति से भी फायदा मिलने की संभावना है.
 

5

5/8

|

मिथुन राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार दोनों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने के संकेत हैं, जिससे प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है. व्यापार में लाभ, रुका हुआ पैसा मिलने और सामाजिक दायरा बढ़ने के योग भी बन रहे हैं. साथ ही संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.
 

6

6/8

|

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं और निवेश से भी लाभ मिल सकता है. परिवार में सहयोग बढ़ेगा, पुराने रिश्तों में आई दूरी कम होगी और प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल के विवादों से राहत मिलने के योग हैं.
 

7

7/8

|

कन्या राशि के लोगों के लिए नया व्यापार शुरू करने या किसी नई योजना पर काम करने का यह अच्छा समय माना जा रहा है. वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं. आत्मविश्वास और रचनात्मकता में वृद्धि होगी, जबकि बैंकिंग, शिक्षा और लेखन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है.
 

8

8/8

|

कन्या राशि सहित कुछ लोगों के लिए अटके हुए सरकारी काम पूरे होने की संभावना है. परिवार का सहयोग मिलेगा और बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि बढ़ सकती है. कुल मिलाकर बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव और प्रगति का संकेत माना जा रहा है.

रिलेटेड फोटो गैलरी